घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कदमडीहा गांव में चड़ईडुबा नाला पर ग्रामीणों द्वारा बनाई गई बांस की पुलिया बरसात में नाला में पानी के तेज बहाव से कमजोर हो गई थी। ‌इससे पुलिया से नाला पार करना जोखिम भरा हो गया था। ‌ यह भी पढ़ें- Ghatsila News: श्रमदान से बनी अस्थायी पुलिया बारिश में बही, 25 घरों का संपर्क टूटा; बच्चों को कंधे पर बैठाकर नाला पार करा रहे ग्रामीणपुलिया की मरम्मत का निर्णय शनिवार को ग्रामीणों ने श्रमदान से इस कमजोर पुलिया की मरम्मत की। ग्रामीणों ने घर-घर से बांस का संग्रह किया। इसके बाद श्रमदान से बांस की पुलिया की मरम्मत कर डाली। गांव के विजय सोरेन, सुबदा हांसदा, अंपा हांसदा, मार्शल सोरेन, रवि सबर समेत अन्य कई ग्रामीण पुलिया की मरम्मत में दिन भर पसीना बहाया।गांव के लिए सहारा ग...