घाटशिला, अक्टूबर 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत स्थित पीएम श्री बालीबांध उत्क्रमित हाई स्कूल के सभी नौ शिक्षक और शिक्षिकाओं को एस‌आइआर ड्यूटी पर लगाने से पठन पाठन बाधित हो गया है।‌ इसको लेकर एसएमडीसी की बैठक में अभिभावकों और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि एसआइआर के कार्य में लगाए गए विद्यालय के सभी नौ शिक्षक और शिक्षिकाओं का प्रतिनियोजन रद्द कर 12 अक्टूबर तक विद्यालय में नहीं भेजा गया तो 13 अक्टूबर को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बिरसा चौक पर सुधारना दिया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों ने सीओ और बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंप दिया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद, विधायक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, थाना प्रभारी और पंचायत की मुखिया को भी भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: एस...