Ghatsila News: चाकुलिया:दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है शाखा नहर पर बनी जर्जर पुलिया
घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड में हवाई पट्टी के पास स्वर्णरेखा परियोजना की चांडिल मुख्य बांंयी नहर की शाखा नहर पर निर्मित पुलिया किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। यह पुलिया जर्जर हो गई है और दोनों छोर पर मिट्टी का कटाव हो गया है। ऐसे में यहां पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पिछले साल ग्रामीणों ने मोरम डाल कर मरम्मत की थी। परंतु बरसात में मोरम बहने लगी है।हवाई पट्टी से मुढ़ाल तक जाने वाली सड़क पर हवाई पट्टी के पास ही स्वर्णरेखा नहर पर उक्त पुलिया का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था। पुलिया इतना जर्जर हो गई है कि छड़ें दिखाई पड़ रही हैं। संपर्क पथ का दोनों छोर से मिट्टी का कटाव हो गया है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है। इस पुलिया से वाहन भी गुजरते हैं। पुलिया की मरम्मत नहीं की गई तो यहां कभी भी कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.