घाटशिला, जुलाई 24 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चांडिल मुख्य बांयी नहर और उसकी शाखा नहरों में पानी छोड़े जाने से चाकुलिया के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। ‌ पर्याप्त वर्षा के अभाव में कई इलाकों के किसान इस मौसम में धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि खेतों में पानी जमा नहीं हो रहा है। इधर, मुख्य नहर और इसकी शाखा नहरों में पानी छोड़े जाने से किसानों में एक उम्मीद जगी है। नहर के पानी से खेत की सिंचाई कर किसान धान की रोपनी करने में सफल होंगे। चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी, सोनाहातु, कालियाम, जमुआ, बड़ामारा समेत अन्य कई पंचायत में किसान नहर के पानी से सिंचाई करते हैं। जमुआ पंचायत की शाखा नहरों में पानी आ गया है। किसान नहर के पानी को खेतों में पहुंचाने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...