घाटशिला, अगस्त 4 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू पंचायत के आंधारिया गांव के पुरनाडीह टोला के पास चढ़ईडुबा नाला पर 1995 में निर्मित चेकडैम 2025 में 29 जून को भारी बारिश से ध्वस्त हो गया था। चेकडैम के दोनों गार्डवाल बह गये थे। इस टूटे चेकडैम की मरम्मत नहीं होने से कई गांवों के किसान संकट में हैं। अल्प बारिश के दौर में किसान सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। क्योंकि चेकडैम के पास जल का संचय नहीं हो रहा है। नाला का पानी बेकार में बह जा रहा है। इससे समय पर धान की रोपनी नहीं हो रही है। उल्लेखनीय हो कि यह चेकडैम सोनाहातू पंचायत के आंधारिया, पुरनाडीह टोला और कालियाम पंचायत के कालियाम तथा हाथीबारी गांव के किसानों के लिए वरदान था। चेकडैम के पानी से किसानों को सिंचाई करने की सुविधा थी। परंतु चेकडैम के टूट जाने से किसान ख...