घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: शुक्रवार की रात से ही लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण घाटशिला का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कई मुहल्ले एवं बस्ती में भारी जल जमाव की खबर है। सबसे बुरा स्थिति घाटशिला मुख्य शहर के बिहारी कोलोनी का है। इस कोलोनी में भारी बारिश के कारण हालात बाढ़ जैसे उत्पन हो गयी है। रात के लगभग दो बजे इस मुहल्ले में पानी घुसना शुरु हुआ, और चार बजते बजते इस मुहल्ले मे लगभग तीन से चाप फीट पानी बहने लगी। उस समय लोग गहरी निंद नें सो रहे थे, घर में अचानक बेड के उपर पानी आने लगे तो लोगों की निंद खुली तो देखा की घर में रखे बर्तन पानी में तैर रहा है। घर के रखे आलमीरा के पास दो फीट पानी जमा है। स्थिति ऐसी हो गयी कि लोगों को घर से निकलकर या तो बाहर जाना पड़ा, या फिर छत का सहारा लेना पड़ा。

किसानों पर असर...