घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: घाटशिला। अमर कथा शिल्पी विभूतिभूषण बंध्योपाध्याय के 133वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गौरीकुंज उन्नयन समिति की ओर से एक दिवसीय विभूति उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को जेसी हाईस्कूल स्थित आशा ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता की गई। समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जेसी स्कूल के आशा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उन्होने बताया कि 12 सिंतबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ विभूतिभूषण बंध्योपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण गौरी कुंज परिसर में होगी। माल्यापर्ण का दौड़ दिन के 12 बजे तक चलेगा। संध्या 6 बजे से जेसी स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- साहित्य के अमर साधक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय का स्मरण सांस्कृतिक प्रस्तुत...