घाटशिला, अक्टूबर 29 -- Ghatsila News: घाटशिला। बुधवार को घाटशिला महाविद्यालय के सभागार में घाटशिला थाना और मउभंडार ओपी के द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने किया, जबकी कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट संतोष कुमार मिश्रा शामिल हुए। मुख्य अतिथि समेत घाटशिला थाना प्रभारी भूषण कुमार, मउभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने विस्तार से सड़क सुरक्षा से संबंधित उपायों को बताया और सभी नागरिकों से ट्रैफिक नियमों को पालन करने की अपील की। संतोष मिश्रा ने बताया कि सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट भारत में होता है और 16 से 30 वर्ष के युवकों का मौत सबसे ज्यादा है। इसीलिए इससे बचने का सबस...