घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2028) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद चुनाव संचालन समिति ने विभिन्न पदों के लिए अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर दी है। कुल 12 पदों के लिए 33 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आगामी 15 तारीख को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से इस चुनाव के सफल संचालन और निष्पक्षता के लिए दो पर्यवेक्षक-निवेदिता कुंडू और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव नियुक्त किए गए हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर चुनाव संचालन समिति में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (आरओ) मनोरंजन भकत, अजीत कुमार, सुरेश कुमार प्रसाद और शैलेश कुमार सिंह शामिल...