घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: घाटशिला। भाजपा घाटशिला मंडल के अध्यक्ष विजय पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को घाटशिला थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई गई। ज्ञापन में चोरी, घरों एवं प्रतिष्ठानों में सेंधमारी, साइबर ठगी, जुआ, ब्राउन शुगर व गांजा की तस्करी, नकली एवं अवैध शराब के कारोबार तथा गो-तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर हेमंत नारायण देव, विजय पांडेय, राहुल पांडे, बिबेक महापात्र, सिद्धार्थ रॉय, दिनेश बाल्मीकि, सुभाष बनर्जी, शुभम सोनी, आकाश दत्ता, सुमित सिंह राजपूत, रवीना बाल्मीकि, जोतिन पात्र, आयुष कुमार, जगन्नाथ कालिंदी, मंटू सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग...