Ghatsila News: घाटशिला कॉलेज में मनाया गया दीपोत्सव
घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने अपने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा दीपोत्सव का आयोजन किया। सभी ने सामूहिक रूप से मोमबत्ती जलाकर कॉलेज परिसर में दीपोत्सव मनाया। विदित हो कि दिनांक 07 से 18 नवंबर तक दीपावली, झारखंड स्थापना दिवस, बिरसा मुंडा जयंती एवं छठ महा पर्व को लेकर महाविद्यालय बंद रहेगा। अब कॉलेज पुनः 19 नवंबर को खुलेगी। दीपावली के दिन 08 नवंबर को महाविद्यालय में 101 दीप जलाए जाएंगे। इस कार्य के लिए महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारी को दायित्व सौंपा गया। इनमें डॉ दिलचंद राम, डॉ महेश्वर प्रमाणिक, प्रो इंदल पासवान, डॉ सिनगो सोरेन और हीरालाल सीट शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवा महोत्सव में साहिबगंज महाविद्यालय का शानदार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.