Ghatsila News: घाटशिला कॉलेज एनसीसी ने चलाया 'एक पौधा मां के नाम' अभियान
घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: घाटशिला। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा "एक पौधा माँ के नाम" अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कैडेटों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैडेटों ने कहा कि माँ केवल जीवन देने वाली नहीं, बल्कि प्रकृति की तरह निस्वार्थ रूप से पोषण करने वाली शक्ति हैं। जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, छाया, फल और जीवन प्रदान करता है। इसलिए पौधारोपण को मातृ सम्मान से जोड़ना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा महेश्वर प्रमाणिक के संयोजन में कैडेटों ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.