घाटशिला, जुलाई 27 -- Ghatsila News: घाटशिला। कापागोड़ा गांव के समीप एनएच 18 पर रविवार को अपने ही बाइक से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हाइवे पर तैनात हाइवे पेट्रोल पुलिस द्वारा गंभीर से घायल को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मुगली हांसदा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहरतर इलाज के लिए एमजीए जमशेदपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि उनके सर पर गंभीर चोट है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट लगी है। एएसआई गोपाल प्रसाद ने बताया कि घायल व्यक्ति के मोबाइल से उसके परिवार को सूचना दी गई है। परिवार वाले ने बताया कि ललन भगत जमशेदपुर के टुलाईडुंगरी का रहने वाला है। वह किसी काम से घाटशिला जा रहा था। रास्ते में क्या हुआ जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...