घाटशिला, अक्टूबर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय का 44वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ 51 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जगदीश भकत ने कहा दो अक्तूबर 1983 को एकीकृत सिंहभूम जिला के तत्कालीन उपायुक्त जे एस कांग के कर कमलों द्वारा राज स्टेट घाटशिला में कार्यालय का उद्घाटन किया गया था। पहला अनुमंडल पदाधिकारी आर एस शर्मा बने थे। घाटशिला विधानसभा के तत्कालीन विधायक टीकाराम मांझी, बहरागोड़ा के तत्कालीन विधायक देवी पद उपाध्याय, मजदूर नेता तत्कालीन गोपालपुर पंचायत के मुखिया बासुकी सिंह, बहरागोड़ा के तत्कालीन मुखिया किसान नेता रवींद्रनाथ दास के अथक प्रयास से घाटशि...