घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: घाटशिला। जगन्नाथ महिला समिति की ओर से गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर परिसर में सावन मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में समिति से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन के रंग में रंगी महिलाएं हरे रंग की पारंपरिक साड़ियों में सज-धजकर पहुंचीं और एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Araria News: सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमालकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से 108 दीप प्रज्वलित कर भगवान जगन्नाथ एवं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। मां लक्ष्मी का श्रृंगार कर उन्हें चुनरी अर्पित की गई, वहीं चतुर्धा मूर्ति पर माल्यार्पण कर भोग लगाया गया। इसके बाद महिलाओं ने आरती सामूहिक रूप से गाई। आरत...