घाटशिला, अक्टूबर 12 -- Ghatsila News: पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिले के एसपी (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल ने रविवार को पोटका कोवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान हाता एवं हल्दीपोखर के श्री श्री सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने पंडाल का जायजा लिया एवं पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से मिलकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसपी ने  दुर्गापूजा शांति और हर्षोल्लास से मनाने के लिए पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था, वोलंटियर की तैनाती, पंडाल में महिला व पुरुष भक्तों के अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाने, भीड़ में वाहनों की सुगम पार्किंग व्यवस्था, हेल्प डेस्क बनाने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सिटी एसपी ने शहर के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण उन्होंने नवरात्र के पहले द...