घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: घाटशिला। चांडिल से बहरागोड़ा तक फैली मुख्य नहर (मेन कैनाल) से जुड़ी गालूडीह के हेन्दलजुड़ी पंचायत अंतर्गत कालाझोर एवं भूतियाकोचा स्थित अंडरग्राउंड शाखा कैनाल ओआर-32 में लंबे समय से कचरा एवं गाद जमा होने के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इसके चलते क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए शनिवार को कालाझोर निवासी झामुमो नेता काला चन्द्र सरकार एवं काशी मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर शाखा कैनाल की सफाई एवं मरम्मत का कार्य किया। ग्रामीणों ने कैनाल में जमे कचरे और अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया, जिससे अब खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि कैनाल के जाम होने से धान की खेती प्रभावित होने ...