घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र के तिलाबनी बड़ाघाट जाहेर स्थल के माझी बाबा की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी टोला के ग्राम प्रधान, महिलाएं, युवा एवं छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा स्थल एवं आसपास की हरियाली एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों के साथ विशेष रूप से साल के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतन मुर्मू का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। पौधारोपण के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने लगाए गए सभी पौधों की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से अपने ऊपर ली। पौधों के पूर्ण रूप से विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह ग्राम प्रधानों की अगुवाई में ग्राम...