घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छोलागोड़ा चौंक में ग्रामसभा को सशक्त करने को लेकर प्रखंड स्तरीय मांझी बाबाओं की बैठक अष्टकोशी तोरोप मांझी महाल के तरफ परागाना लखन मार्डी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के नब्बें गांवों के मांझी बाबाओं की उपस्थिति में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें हर ग्राम में पेसा कानून अधिकार के तहत कार्य किये जाने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक ग्राम में सहायक सचिव का बहाल करने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रवासी मजदूरों का सुची बनाने के साथ साथ 4 एवं 5 नवंबर को पारसनाथ सम्मेलन में भाग लेने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर जयपाल सिंह मुर्मू, गोपाल मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा, सिंधु हांसदा, काली चरण बास्के, गोपाल मुर्मू, धारमल मार्डी समेत दर्जनों मांझी बाबा उपस्थित थे...