घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा । संवाददाता पोटका प्रखंड के गोवालकाटा पंचायत अंतर्गत सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जुमबुड़ी हाट टांडी, बारु बुटा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माझी बाबा चंद्र मोहन हेम्बरम ने की। बैठक में जोभी कोचा, शहरजुड़ी, चंदनपुर, धांगुड़िया, बुटगोड़ा, किताकोचा आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधिमंडल, झामुमो केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, संगठन सचिव रमेश सोरेन उपस्थित थे। बैठक में माझी बाबा द्वारा 5 सूत्रीय प्रस्ताव रखे गए जिसमे एसआईआर कार्यक्रम में किसी भी ग्रामीण का नाम न छूटे ,साथ ही शहरजुड़ी से बोहड़ाधुटू होते हुए बालीपोस तक जर्जर पक्की सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।सब...