घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय के आसपास विगत कई दिनों से एक जंगली हाथी उपद्रव मचा रहा है। विगत रात करीब 2:30 बजे एक जंगली हाथी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में घुस आया और भारी उत्पात मचाया। विद्यालय की छात्राएं रात भर दहशत के साये में रहीं। हाथियों के उपद्रव से विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं और सुरक्षा कर्मी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक विद्यालय की चहारदीवारी को तोड़ कर हाथी विद्यालय परिसर में घुसा। हाथी ने मुख्य दरवाजे को भी तोड़ दिया। हाथी हॉस्टल के पास आ पहुंचा। हाथी ने किचन शेड को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। काफी देर तक हाथी विद्यालय परिसर में घूमता रहा। हाथी ने किचन गार्डन, पौधों, पाइप लाइन आदि को क्षतिग्रस्त किया। फिर मुख्य दरवाजे को तोड़कर बाहर निकल गया। ...