Ghatsila News: गालूडीह थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, नशा, रेस ड्राइविंग और साइबर ठगी पर चिंता
घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: गालूडीह। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से मंगलवार को गालूडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अंकु कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित हुई। इसमें इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार, रेस ड्राइविंग, साइबर ठगी और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई। पुलिस ने लोगों से नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील करते हुए पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया। एनएच-18 और ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार व बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.