घाटशिला, अक्टूबर 25 -- Ghatsila News: गालूडीह। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गालूडीह छठ घाट पर अब तक साफ-सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। घाट पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और जमीन ऊबड़-खाबड़ है। ऐसे में छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान परेशानी हो सकती है।घाट पर सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दौरान स्वर्णरेखा डैम का पानी बढ़ने से नदी का जलस्तर ऊपर आ जाता है, इसलिए यहां स्थायी सीढ़ियां नहीं बनाई गई हैं। असमतल जमीन के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी होने की आशंका है।स्थानीय निवासियों और छठ व्रतियों ने जिला प्रशासन तथा पंचायत से पर्व से पहले घाट की सफाई कराने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने और जेसीबी की मदद से जमीन समतल करने की मांग की है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से सूर्य को अर्घ्य दे सकें। य...