घाटशिला, अगस्त 2 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह पुलिस ने रविवार को अंडरपास से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अंडरपास को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी अवैध दुकानें, ठेले और टेम्पु को हटाया गया।पिछले कई महीनों से गालूडीह अंडरपास के दोनों ओर सब्जी, फल , चाय और टेम्पु की दुकानों का अवैध कब्जा था। इससे आने-जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती थी। स्कूल के बच्चे और मरीज भी जाम में फंस जाते थे।अतिक्रमण के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था।थाना प्रभारी अंकु कुमार ने पुलिस टीम के साथ सुबह 11बज आकर अंडरपास से सभी को खाली करवाया।थाना प्रभारी ने कहा "अंडरपास से होकर एंबुलेंस और स्कूली वाहन सहित बड़ी वाहन बंगाल की तरफ गुजरते हैं। अतिक्रमण से जाम और दुर्घटना का खतरा था। आम लोगों की सुविधा के लिए यह कार्रवाई की गई है। आगे भी ल...