Ghatsila News: गालूडीह: स्वर्णरेखा डैम का शटर बंद होते ही नदी में आई मछलियों की बाढ़, घाटों पर खरीदारों की भीड़
घाटशिला, जुलाई 7 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह स्थित स्वर्णरेखा डैम का शटर बंद होने के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ने से मछुआरों की आमदनी में इजाफा हुआ है। डैम से सीमित जल निकासी के कारण बहाव वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में मछलियां फंस रही हैं। मछुआरों के अनुसार रोजाना 2 से 5 क्विंटल तक रोहू, कतला, मृगल समेत देशी मछलियां पकड़ी जा रही हैं। नदी की ताजी मछली 50 रुपये प्रति किलो की दर से घाट से ही हाथों-हाथ बिक रही है। गालूडीह, घाटशिला और आसपास के गांवों से लोग सुबह-सुबह मछली खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं व्यापारी 25-30 रुपये प्रति किलो की दर से मछली खरीदकर बर्फ में सुरक्षित रख रहे हैं, ताकि बाद में अधिक कीमत पर बेच सकें। मछुआरों का कहना है कि जब तक डैम का शटर बंद रहेगा, तब तक अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.