घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर आसना गांव के पोड़ोगोड़ा टोला मे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा हैं। गंभीर पेयजल संकट से जुझ रहे ग्रामीणों दौरे के क्रम मे जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू को समस्या से अवगत कराया था। जिसे संज्ञान मे लेते हुए जिला परिषद सदस्य ने नया चापाकल लगवा दिया। इससे ग्रामीणों मे खुशी की लहर दौड़ गई। जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार जताते हुए ग्रामीणों ने विधिवत पूजा अर्चना कर चापाकल का उद्धघाटन किया। महिलाओं ने कहा कि गर्मी के दिनों मे दूर दराज से पानी लाना पड़ता था। इधर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि आसना पंचायत मे पेयजल की गंभीर समस्या हमेशा रहती हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बोड़ाम में पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को राहत इसके निदान के लिए हरस...