Ghatsila News: गणेश पूजा के भूमि पूजन में शामिल हुईं दुखनी सोरेन
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पोटका पंचायत के पोटका ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सार्वजनिक सिद्धि विनायक युवा गणेश पूजा के अवसर पर पोटका विधानसभा की समाजसेविका दुखनी सोरेन शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन एवं उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्र वासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए पूजा समिति एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। भूमि पूजन में पंडित सिद्धेश्वर चक्रवर्ती सहित शंकर मुंडा, विशाल मंडा, सचिन मुंडा, कृष्ण मुंडा, डोमन मुंडा, चितरंजन गोप, संजय मदीना, धीरेंन गोप, होरेन कर्मकार, सुचांद चित्रकार, सुभाष पाल, आमिर मदीना एवं बाबू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.