घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: घाटशिला। एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी, लालडीह के तत्वावधान में आगामी गणेशोत्सव को लेकर रविवार को गणेश पूजा मैदान, लालडीह में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। पूजा आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण की विधिवत शुरुआत की गई। ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण, ग्राम के सम्मानित वासी एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...