Ghatsila News: गंधरूपी श्मशान घाट में चोरी मामले में कार्रवाई की मांग
घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत स्थित गंधरूपी श्मशान घाट भवन के गेट एवं खिड़की की चोरी की घटना में कार्रवाई को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया के अध्यक्ष राजेश कुमार लोधा, सचिव दीपक झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष निर्मल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गणेश रुंगटा एवं वार्ड नंबर सात की वार्ड पार्षद इंदु देवी के प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा ने बुधवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा और चाकुलिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में चोरी की घटना की उचित जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। श्मशान घाट जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से त्वरित एवं उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बंगाली समुदाय ने की श्राद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.