घाटशिला, अगस्त 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के खैरबनी गांव में बीसीएससी खैरबनी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ​ समारोह में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ग्रामीण टूर्नामेंट्स स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया फुटबॉल प्रति...