घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को खांडामौदा के तीनों आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया पंचानन मुंडा और अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है और प्रत्येक महिला को अपने बच्चे को नियमित स्तनपान जरूर कराना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, सही तरीके से हाथ धोने के महत्व तथा किशोरियों को आइएफए टैबलेट के नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। वहीं एएनएम स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक तस्वीरों व पोस्टर के जरिए और स्थानीय सेविकाओं ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्तनपान का ...