Ghatsila News: खड़गबेड़ा के युवक की चेन्नई में मौत, आंध्र प्रदेश से मजदूरी कर लौट रहा था घर
घाटशिला, अक्टूबर 23 -- Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर पंचायत के खड़गबेड़ा गांव के 22 वर्षीय तपन नायक नामक युवक की गुरुवार की सुबह चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तपन नायक दो वर्ष पूर्व मजदूरी करने के लिए आंध्र प्रदेश गया था। पार्थिव शरीर को लाने के लिए मृतक के परिजन गुरुवार को विधायक समीर कुमार मोहंती से मिले। विधायक ने इसको लेकर उपायुक्त से बात की। विधायक ने कहा कि मृत मजदूर के पार्थिव शरीर को लाने के लिए हरसंभव प्रयास होगा। मिली जानकारी के अनुसार तपन नायक आंध्र प्रदेश से अपने घर खड़गबेड़ा लौट रहा था। आंध्र प्रदेश से ट्रेन का टिकट नहीं मिलने के कारण वह चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से वह प्लेटफॉर्म पर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.