घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत भवन में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह छह बजे से ही लाइसेंस बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में 200 से अधिक अभ्यर्थियों के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया पंचानन मुंडा और जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिविर में पहुंचे। इस दौरान लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, विधायक के हाथों 150 से अधिक लाभार्थियों को लर्नर लाइसेंस प्रमाणपत्र वितरित किए गए।मौके पर जिला परिव...