Ghatsila News: खंडहर बनते जा रहा चाकुलिया नोडल लैंपस भवन
घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न लैंपसों में करोड़ों रुपए खर्च कर गोदाम बनाए जा रहे हैं। मगर चाकुलिया का नोडल लैंपस भवन खंडहर सा दिख रहा है। इस भवन को देखकर यह समझ पाना मुश्किल है कि यही नोडल लैंपस भवन है। इसी भवन में अपनी जान जोखिम में डाल कर लैंपस के सचिव अरूण राय और किसान बैठते हैं। आलीशान प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के बीच स्थित इस भवन का निर्माण 1968 में हुआ था। आज स्थिति यह है कि भवन में दरारें पड़ गयी हैं। बरसात में छत से प्लास्टर टूट कर कमरों में गिरता है। भवन की छत पर उगे पौधे अब पेड़ का रूप ले रहे हैं। यह भवन काला पड़ गया है। भारी बारिश के दौरान ध्वस्त भी हो सकता है। भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई भी वर्षों से नहीं हुई है। लैंपस के सचिव अरुण राय के मुताबिक इस भवन में बैठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.