Ghatsila News: कोवाली थाना में पदस्थापित एएसआई का निधन
घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के कोवाली थाना में पदस्थापित एएसआई बिरेंद्र कुमार महतो (49 वर्ष) का निधन हो गया है। मिली जानकारी अनुसार श्री महतो लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। गुरुवार को थाना में उन्हें खून की उल्टी हुई। थाना के पदाधिकारी द्वारा बिरेंद्र महतो को इलाज कराने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिवंगत बिरेंद्र महतो रांची जिला के दोकाड़,राहे सोनाहातु गांव के रहने वाले हैं। इसके पूर्व भी वे एक बार बीमार पड़े थे। उनके असामयिक निधन पर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी,सब इंस्पेक्टर अजंता महतो,सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार,सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह सहित सभी स्टाफ ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: कोवाली थाना में पदस्थापित एएसआई बिरेंद्र मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.