घाटशिला, सितम्बर 17 -- Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र में एनजीटी के रोक के बावजूद बालू की तस्करी रुक नहीं रही है। बीती रात हल्दीपोखर कोवाली पथ पर थाना के समीप थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने अवैध रूप से बालू ले जाते एक हाइवा गाड़ी को जब्त किया। गाड़ी में किसी तरह का वैध चालान नहीं था। डेढ़ माह के अंदर पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा गाड़ी जब्त करने की यह तीसरी घटना है। इसके पूर्व पोटका थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बालू से लदे एक हाइवा वाहन को एक होटल के समीप से मुसाबनी के डीएसपी ने जब्त किया था। यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त इसके बाद पुनः 4 सितम्बर को भी डीएसपी ने हल्दीपोखर तिरिंग उड़ीसा पथ पर महाकाल ढाबा के पास से एक हाइवा वाहन को जब्त किय...