घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता । प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में 15वीं वित्त आयोग योजना के पंचायत निधि से 3,34,400 रुपये की प्राक्कलित राशि पेवर्स ब्लाक बिछेगा। इस योजना का शिलान्यास सोमवार को जिला परिषद सदस्य सविता सरदार व पंचायत की प्रभारी मुखिया काजल बारिक ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वक्ताओं ने इस कार्य को विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अच्छा कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सरदार, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, वार्ड सदस्य दीपंकर मंडल, ग्राम प्रधान शशांक मंडल, अजय भगत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयहरि सिंह मुंडा, सचिव पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंहदेव, संरक्षक आशुतोष मंडल, सह-सचिव उज्जवल कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि...