घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। कोल्हान में करीब छह वर्षों के अंतराल के बाद बड़े स्तर पर तबलीगी इज्तिमा आयोजित होने जा रहा है। इस बार आयोजन स्थल घाटशिला का फूलपाल बना है। जहां 10, 11 और 12 नवंबर को तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तीनों जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। जमात के जिम्मेवार हाजी मो. इस्लाम ने बताया लॉकडाउन के बाद करीब छह वर्षों के अंतराल पर कोल्हान स्तरीय इज्तिमा आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लोग शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिलों के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। यह भी पढ...