Ghatsila News: कोंदर नाला किनारे बना घीकुली आंगनबाड़ी केंद्र कभी भी हो सकता है ध्वस्त
घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: गालूडीह। सरकारी लापरवाही का नमूना देखना हो तो कोंदर नाला के किनारे स्थित घीकुली आंगनबाड़ी केंद्र को देखा जा सकता है। वर्ष 2010 में नाले के ऊपर मिट्टी भरकर बनाए गए इस केंद्र की नींव अब कमजोर हो गई है। बरसात में नाले का पानी बढ़ने से मिट्टी का लगातार कटाव हो रहा है। इससे भवन के नीचे की मिट्टी धंस गई है और दीवारों व फर्श में जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ गई हैं। भवन कभी भी ध्वस्त हो सकता है।ग्रामीणों के अनुसार केंद्र नाले से सटाकर गड्ढे में मिट्टी भरकर बनाया गया था। सेविका ईरा मांझी डर के साए में बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: गोविंदपुर में आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं केंद्र में 22 से अधिक बच्चे नामांकित हैं। भवन की स्थिति देखकर अभिभावक भी बच्चों को भेजने से चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.