घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: घाटशिला। सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल, घाटशिला (नुआगांव) में आयोजित द्वितीय अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता "कॉनक्वेस्ट 2026" का आज भव्य समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ओलंपियाड, कैरम, नृत्य, ड्रिल, कबड्डी तथा बालक-बालिकाओं के खो-खो सहित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सेंट पॉल, संत नंदलाल, रवि शंकर, इरविन, देवदूत तथा सेंट क्लेरेट सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी जमशेदपुर के आर. एन. मोहंती उपस्थित थे। विद्यालय के सचिव गिलवर्ड पॉल, प्रधानाचार्य, विभिन्न विद्...