Ghatsila News: केबल बिछाने के नाम पर जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे खोदे गड्ढे
घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा मुख्य सड़क के किनारे केबल बिछाने को लेकर संवेदक द्वारा कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जाने से राहगीरों की परेशानी हो रही है। गड्ढों को ठीक से नहीं भरने के कारण सड़क किनारे आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे खुदाई तो कर दी गई, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को समुचित तरीके से भरकर सड़क किनारे की स्थिति पूर्ववत नहीं की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को जादूगोड़ा मोड दुर्गा कमिटी के सदस्य अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.