घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित प्रथम वर्ष चाकुलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण प्रतियोगिता को रद्द करना पड़ा था। इसी बीच विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने मैदान में लगाये गये बिजली के तार काट कर चोरी कर ली। आयोजन कमेटी के मुताबिक चोरी किए गए तार की कीमत करीब पांच हजार रुपए हैं। उक्त तार जनरेटर से खींचा गया था। घटना को लेकर शनिवार को थाना में शिकायत की गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की गहन छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...