घाटशिला, अगस्त 1 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड स्थित दाड़ीसाई कृषि विज्ञान केंद्र और क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र का शनिवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित किसान हितैषी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, बीज उत्पादन, जैविक खेती, मृदा परीक्षण तथा किसानों को दी जा रही तकनीकी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान वरीय वैज्ञानिक डॉ. सीमा कुमारी ने केंद्र की गतिविधियों से विधायक को अवगत कराया।निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर में कटे हुए पेड़ों को देखकर विधायक ने नाराजगी जताई और अंचलाधिकारी तथा वन विभाग के रेंजर से तत्काल रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति पेड़ काटना गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र में निरीक्षण के दौरा...