घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के माटीगोड़ा पंचायत के ग्रामीणों के लिए सड़क निर्माण को लेकर बड़ी सौगात मिली है। कुलामाड़ा मुख्य पथ से पाटकिता मुख्य पथ तक करीब 73 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश शाव, भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा त्रिपाठी, मुखिया बॉबी मार्डी, बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान चितरंजन सिंह, मनोरंजन महतो, गोरा पूर्ति, अशोक दास, एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस सड़क के निर्माण से कुलामाड़ा, पाटकिता सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- G...