घाटशिला, सितम्बर 15 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत यूसीआईएल कॉलोनी ए-टाइप में पूजा पंडाल समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उद्घाटन के अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को गणेश पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए बधाई दी। मौके पर मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ झामुमो नेता हरीश भगत, दुर्गा मुर्मू एवं कोषाध्यक्ष पालू माझी सहित पूजा समिति के सदस्य हरेन सिंह, कुणाल सुनार, सुमित मुखी, नारायण मुंडा, मानस नायक, गौरव बसु एवं दिनेश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थि...