घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त शुक्रवार को गालूडीह के आंचलिक फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले महा रक्तदान शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिविर का आयोजन कुड़मी संस्कृति विकास समिति, शाखा गालूडीह एवं नेताजी सुभाष जयंती समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सुभाष जयंती समिति के अध्यक्ष मानस दास ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए दोनों समितियों के कार्यकर्ता एक सप्ताह से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। गालूडीह, महुलिया, गुड़ाझोर, केशरपुर, सालबनी, खड़ीयाकोलोनी, हेंदलजुड़ी समेत 30 से अधिक गांवों में पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया एवं माइक प्रचार के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह में महा रक्तदान शिविर की तैयारी ...