घाटशिला, अक्टूबर 6 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत अंतर्गत घोड़ादुआ मौजा में आने वाले काली पूजा के लिए शुभाशीश साहू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक की गई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए ,उपस्थित सदस्य एवं ग्रामीणों के बीच नई कमेटी का चयन सभी की सहमति से किया गया। नई कमेटी में कार्यकारी कमेटी, पूजा संचालन समिति एवं कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए सदस्यों के बीच से सहमति से चयन किया गया। पूजा को धूम धाम एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए संकल्प लिया गया। बैठक में निमाई नामता के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए सहमति बनीएवं सागर नामाता को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव के लिए काजल मिश्रा तथा सह सचिव के लिए सोनू नामाता तथा विद्युत नामता के नाम पर सहमति हुई।कोषाध्यक्ष के लिए राकेश मिश्रा तथा सह कोषाध्यक्ष के लिए...