Ghatsila News: कालापाथर में नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज
घाटशिला, जुलाई 3 -- Ghatsila News: चाकुलिया। विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने कालापाथर गांव में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, चाकुलिया के सहायक विद्युत अभियंता ने अंचलाधिकारी, चाकुलिया को पत्र भेज कर उपकेंद्र निर्माण के लिए लगभग 100x100 मीटर सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि कालापाथर, मानुषमुड़िया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध होगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कालापाथर में नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण की प्रक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.