घाटशिला, अक्टूबर 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव के लक्ष्मी नारायण क्लब भवन में सोमवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ‌कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, मुखिया शिवचरण हांसदा, लक्ष्मी नारायण क्लब कालापाथर के विश्व केतु पाल, मानिक चंद्र पाल, सनत कुमार पाल, कंचन पाल, सिद्धार्थ शंकर पाल, विजय कुमार पाल, गौतम कुमार पाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार आदि ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। ‌ यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कालापाथर के लक्ष्मी नारायण क्लब भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...