Ghatsila News: कान्हाईश्वर, गोटाशिला और खोड़ी पहाड़ी पूजा पर मंथन
घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया। जुलाई माह में आयोजित होने वाली कान्हाईश्वर, गोटाशिला और खोड़ी पहाड़ी पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम चाकुलिया थाना परिसर में पुलिस-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। विधायक समीर मोहंती की पहल पर आयोजित बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक समीर मोहंती ने कहा कि कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसमें झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में चाकुलिया से जयनगर तक यातायात व्यवस्था सुचारु रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : श्रावणी मेला को लेकर वन विभाग ने शुरू की तैयारी, छह किलोमीटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.